BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्धनगर भाजपा की बैठक उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह के साथ संपन्न

 




जन कल्याणकारी योजनाओं के बल पर ही आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को 300 से अधिक सीटेंं जीतकर पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगीः जयप्रताप सिंह

विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

 गौतमबुद्धनगर भाजपा की एक बैठक उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की और संचालन जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने किया। बैठक में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिक्षक एमएलसी श्री चंद शर्मा, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर भी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व जिला प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बल पर ही आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को 300 से अधिक सीटेंं जीतकर पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता फिर जातिवाद और परिवारवाद की पार्टियों को हराकर देश में व प्रदेश में विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी को जिताने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमाओं से लेकर आर्थिक रूप से मज़बूत हुआ है।  भारत के नव निर्माण की बात करें तो अंतरिक्ष में सफलता पूर्वक भारत आगे बढ़ रहा है। कोरोना की जंग को जीतने के लिए स्वदेशी वैक्सीन तैयार करके भारत पहले नंबर पर सबसे अधिक जनता को वैक्सीन लगाने का काम कर रहा है। शिक्षक संघ के एमएलसी श्री चंद शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं सरकार की उपलब्धि भरे कार्यों एवं जनता के विश्वास पर भारी बहुमत के साथ जीतेंगे। दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि हमारी सरकार भय मुक्त शासन और कल्याणकारी योजनाएं चला कर जनता के जीवन में ख़ुशहाली लाने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ समितियों पर जाकर बूथ बैठकों का आयोजन करके प्रत्येक बूथ पर सभी लोगों को वैक्सीन दिलाने के कार्य में लग जाएं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी व ओबीसी आयोग के सदस्य बिजेंद्र भाटी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस बैठक में मुख्य रूप से इस जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, योगेश छौकर, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया, महेश शर्मा, जगदीप नागर, राजेंद्र भाटी, विचित्र तोमार, प्रेम प्रधान, रिंकू भाटी, विकास चौधरी, पवन त्यागी, पंकज कसाना आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।