BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

मुस्लिमों का हित भाजपा में सुरक्षित है जब कि अन्य सभी राजनीतिक दल मुस्लिमों को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करते हैंः अयुब खान सैफी

 


मेरठ निवासी कुंवर बासिद अली को भी भाजपा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान सौंपी गई

 




विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

भाजपा ने उत्तर प्रदेश मिशन -2022 के लिए तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा में दिए गए दायित्व इसी ओर इशारा कर रहे हैं। इस कडी में कुंवर बासिद अली को भी भाजपा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान सौंपी गई हैं। कुंवर बासिद अली पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भाजपा के चेहरे हैं। मेरठ निवासी कुंवर बासिद अली को उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाए जाने पर निश्चित ही संगठन को मजबूती मिलेगी। कुंवर बासिद अली की इस ताजपोशी के बाद से ही बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बधाई देने के इस सिलसिले में अब गौतमबुद्धनगर से भाजपा नेता अयुब खान सैफी का नाम भी जुड गया है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बिरौंडा गांव निवासी अयुब खान सैफी, सैफी संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष के साथ साथ बूथ अध्यक्ष बिरौंडा ग्रेटर नोएडा, भाजपा भी है। भाजपा बूथ अध्यक्ष बिरौंडा ग्रेटर नोएडा अयुब खान सैफी ने कुंवर बासिद अली को उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा है कि कुंवर बासिद अली के उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बन जाने पर पार्टी संगठन नित नई बुंलदियों को छूएगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों का हित भाजपा में सुरक्षित है जब कि अन्य सभी राजनीतिक दल मुस्लिमों को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करते हैं। मगर भाजपा की कथनी और करनी में कोई भी अंतर नही है। भाजपा ही सच्चे मायने में मुस्लिमों का भला चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा टोपी ही नही बल्कि रोजी और रोजगार देने की बात करती है। इंशा अल्लाह नवनियुक्त उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष कुंवर बासिद अली की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा नई बुलंदियों को छुएगा।