BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अफरोज खान एडवोकेट का सडक दुर्घटना में दुखद निधन

 


 

विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अफरोज खान एडवोकेट का सडक दुर्घटना में दुखद निधन हो गया है। इस निधन की खबर से शोक की लहर दौड गई है। गौतमबुद्धनगर के ग्राम कलौंदा निवासी अफरोज खान एडवोकेट सूरजपुर जिला कोर्ट में प्रेक्टिस करते थे। साथ ही अफरोज खान एडवोकेट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर में पैनल अधिवक्ता के रूप में भी कार्यरत थे। हाल में संपन्न हुए मेरठ सहारनपुर खंड स्नातक सीट से विधान परिषद सदस्य चुनाव अफरोज खान एडवोकेट ने लडा था। यही नहीं वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तैयारियों के सिलसिले में अफरोज खान एडवोकेट ने जेवर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के लिए अपनी मजबूत उम्मीदवारी पेश की थी। शनिवार को अफरोज खान एडवोकेट किसी काम से एटा जा रहे थे। इसी बीच उनकी कार अचानक डिवाईडर से जा टकराई और गंभीर रूप से घायल हो गए। नाजुक हालत में उन्हें नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया मगर जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके दुखद की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई है। दुख की इस घडी में विजन लाइव परिवार भी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और ईश्वर से कामना करता है कि दिवंगत आत्मा को स्वर्ग में स्थान दें और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।