BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

विपिन कसाना गौतमबुद्धनगर कांग्रेस सोशल आउटरीच विभाग जिलाध्यक्ष मनोनीत

 




राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, सोशल आउटरीच विभाग के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विक्रम पांडे और कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आभार जताया

 


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के मिशन को लेकर कांग्रेस ने पूरे जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कडी में गौतमबुद्धनगर में सोशल आउटरीच विभाग का जिलाध्यक्ष विपिन कसाना को मनोनीत किया गया है। नवमनोनीत सोशल आउटरीच विभाग जिलाध्यक्ष विपिन कसाना दनकौर के महमदपुर गूर्जर गांव के निवासी हैं और पेशें से एक व्यापारी रहे हैं, साथ ही वे सिकंद्राबाद क्षेत्र की राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। यह नियुक्ति सोशल आउटरीच विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री के मिशन को लेकर सोशल आउटरीच विभाग के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विक्रम पांडे द्वारा और कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की संस्तुतियों के चलते हुए की गई है। नवमनोनीत सोशल आउटरीच विभाग जिलाध्यक्ष विपिन कसाना ने यह दायित्व मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, सोशल आउटरीच विभाग के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विक्रम पांडे और कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि विभाग की तरफ से जो दिशा निर्देश मिलेंगे, उनको पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करने का कार्य करूंगा।