BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्धनगर भाजपा मासिक बैठक सेवा ही संगठन है और पार्टी संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला कैंप कार्यालय स्वर्ण नगरी में संपन्न

 


उत्तर प्रदेश में कोरोना प्रबंधन की विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यू.एच.ओ द्वारा प्रशंसा की गईः डा0 सत्यपाल सिंह सैनी

विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर की एक मासिक बैठक सेवा ही संगठन है और पार्टी संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला कैंप कार्यालय स्वर्ण नगरी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की और संचालन जिला महामंत्री मनोज गर्ग ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य व वक्ता के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी गौतमबुद्धनगर डा0 सत्यपाल सिंह सैनी उपस्थित रहे। जब कि विशिष्ट अतिथि के तौर पर दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने भाग लिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डा0 सत्यपाल सिंह सैनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना प्रबंधन की विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यू.एच.ओ द्वारा प्रशंसा की गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश का पहला राज्य रहा है जहां प्रतिदिन 1,70,000 कोरोना जांच की है तथा 1,70,000 को बेड मिले हैं। वहीं लखनऊ प्लाज़्मा बैंक की स्थापना को भी और एक जांच के लिए 234 प्रयोगशालाएं आदि कितने ही ऐसे कार्य यूपी सरकार ने इस कोरोना काल के दौरान किए हैं। सेवा ही संकल्प को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने ऑक्सीजन गैस की किल्लत को दूर किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नगर, नगर और गांव गांव गली गली जाकर कोरोना पीड़ितों की सहायता करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में सुशासन का राज स्थापित हुआ है । प्रदेश आज प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के विकास के लिए किए गए कार्यो को प्रचारित करते हुए आगामी विधानसभा 2022 के लक्ष्य को लेकर अभी से जुट जाएंफ। बैठक को संबोधित करते हुए दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर एवं जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर मिशन 2022 के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धि के विषय में की जनता के बीच जाकर प्रचार प्रसार करें और जनता के सेवा के कार्यों में जुट जाएं। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी और मुकेश नागर, बिजेंद्र भाटी, बबली नागर, सुनील भाटी, सेवा आनंद शर्मा, पंडित करमवीर आर्य, पवन रावल,गजेंद्र मावी, रिंकू भाटी, सतपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, पवन त्यागी, पंकज रावल, महेश शर्मा, रवि भदौरिया, जगदीप नागर, अशोक शर्मा, प्रेम शर्मा, सरवेनदर कपासिया,  श्यामवीर भाटी, पंकज कसाना, गोपाल सिंह और राज नागर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।