BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

कृषि बिल की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया


सूरजपुर जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ता जुटे

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा 
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक एवं संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारत सरकार द्वारा तीन कृषि बिल किसानों पर
 थोपे गए थे ।जिस पर तभी से किसान विरोध प्रदर्शन आपत्ति कर रहे हैं पिछले छह-सात महीने से किसान संगठन धरने पर बैठे हैं। किसानों का आह्वान है कि जब तक तीनों बिल वापिस नहीं होंगे तब तक घर वापिस नहीं जाएंगे प्रदर्शन को लेकर आज गौतम बुध नगर के जिला मुख्यालय सूरजपुर महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना के नेतृत्व में, दादरी तहसील अध्यक्ष फिरे राम तोगड के नेतृत्व में, सदर तहसील अध्यक्ष विनोद शर्मा जी के नेतृत्व में जेवर तहसील अध्यक्ष शमशाद सैफी के नेतृत्व में तीनों कृषि बिलो की प्रतियां जलाकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया जिला अध्यक्ष अनित कसाना ने कहा भारत सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही हैं। जबरदस्ती इन तीनों कानून को किसानों पर थोप रही है किसानों का गेहूं सरकारी कांटों पर तोल नहीं  कराई जा रही है। किसान बहुत परेशान हैं। यूरिया और डाई के रेट आसमान छू रहे हैं मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने कहा पुराना जैसी महामारी में आज किसान मजदूर रिक्शा वाले व अन्य गरीब तबके के लोग महंगाई से बहुत परेशान हैं मजदूर लोगों के रोजगार छिन गए हैं महंगाई बहुत बढ़ गई है केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा कोई मदद नहीं मिल रही है इससे मजदूर किसान व अन्य वर्ग के लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं इस कोरोना महामारी में हॉस्पिटलों के बिल बहुत बड़ा दिए हैं आम आदमी पर इलाज कराना बड़ा मुश्किल है हम सभी किसान राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि इन तीनों बिलों को वापस ले महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना ने कहा सरकारी हॉस्पिटल एवं निजी हॉस्पिटल में इलाज की सुविधा बढ़ाई जाए गांव-गांव कोराना का टीकाकरण कराया जाए गांव में दवाइयां सैनिटाइजर मास्क व अन्य उपकरण वितरण कराए जाएं गांव-गांव कोराना से जागरूक कराया जाए इस मौके पर सुरेंद्र नागर कपिल नागर सुभाष सिलारपुर भिकारी प्रधान ब्रह्म शर्मा अंकुर शर्मा विनोद पंडित इरशाद सैफी शमशाद सैफी बिल्लू चौधरी रविंद्र भगत जी योगी नंबरदार बेली भाटी धर्मेंद्र चपराना धर्मपाल स्वामी मुकेश विकास संजय धीरज चौधरी ज्ञानी प्रधान अजब प्रधान धीरेश नंबरदार प्रदीप अंबावता हरेंद्र चौधरी अनिल चौधरी महेश खटाना जोगेंद्र कसाना दीपक नागर जितेंद्र कसाना मंसाराम खटाना कपिल कसाना जयराम मुखिया राजवीर सरपंच सत्ते भाटी योगेश भाटी जगदीश दीपक शर्मा सुरेंद्र तेवतिया मांगेराम प्रधान जगपाल सिंह मिंटू सिंह बलराज सिंह तोगङ  बिसम्बर सिंह नरेश तेवतिया नेमपाल सिंह ललित शर्मा संजय कोरी राजीव कोरी धर्मबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।