BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

पीएम मोदी के नारे सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर जनता के बीच जाएंगेः बृजेश पाठक



उत्तर प्रदेश सरकार में कानून मंत्री बृजेश पाठक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री एवं पंचायत चुनाव संयोजक संजय राय ने ग्रेटर नोएडा में पंचायत चुनावों को लेकर बैठक की 



आईआईएमटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा मेंं पत्रकारों से बातचीत में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती



विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

 उत्तर प्रदेश सरकार में कानून मंत्री बृजेश पाठक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री एवं पंचायत चुनाव संयोजक संजय राय ने ग्रेटर नोएडा में पंचायत चुनावों को लेकर एक बैठक की। आईआईएमटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा मेंं पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा पंचायत चुनाव को भी पूरी ताकत से लड़ रही है। बैठक में पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई है और जीत पर मंथन किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चुनाव लड़ेगी। पीएम मोदी के नारे सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर जनता के बीच जाएंगे और लोगो को अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हुए चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बीते आठ नौ माह से इन चुनावों में लगी हुई है। अब प्रचार के अंतिम चरण में इन त्रिस्तरीय चुनाव को पूरे प्रदेश के साथ साथ देश व प्रदेश में अलग पहचान रखने वाली गौतमबुद्धनगर जिले के वार्डों को जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि पंचायत चुनाव में भी सभी विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ एक साथ मिलकर चुनाव  लड़ रहे हैं लेकिन आम जनता इनको पहले की तरह ही जबाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने इन चुनावों को बड़ी गंभीरता से लिया है, चुनाव प्रचार के लिए जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता जुट जाएं। इस बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद व जिला प्रभारी डा0 सत्यपाल सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, एल.एल.सी. शिक्षक श्री चंद शर्मा, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, पूर्व मंत्री गन्ना संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, पूर्व कैबिनेट मंत्री वेदराम भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष रक़म सिंह भाटी, पूर्व महानगर अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी और मुकेश नागर, आशीष वत्स, मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, प0 कर्मवीर आर्य,, अजीत मुखिया, सचिन शर्मा, सुनील भाटी आदि पंचायत चुनाव समन्वय समिति एवं जिला भाजपा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।