BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

प्रभु नागर बने भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिलाध्यक्ष मनोनीत

 


विजन लाइव/दनकौर

डेरीन गांव में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से भारतीय किसान यूनियन अंबावता के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष के रूप में औरंगपुर निवासी प्रभु नागर को मनोनीत किया गया। जिला प्रवक्ता कृष्ण भाटी ने बताया कि इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता, प्रदेशध्यक्ष सचिन शर्मा के मनोनय पत्र में प्रभु नागर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। जिस पर जिले की सभी कमेटी ने अपनी सहमति जाहिर की। साथ ही जिला कमेटी का भी गठन किया गया और जिसमें 11 लोगों को सम्मिलित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने लगातार चल रहे किसान आंदोलन के लिए नई रणनीति बनाई और कहा कि इस लड़ाई को कमजोर न होने दें और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर किसान आंदोलन को सफल बनाएं। इस मौके पर मास्टर नेहपाल कसाना,  मदन कसाना,चतरू ठेकेदार, रजपाल भगत जी , महिपाल ठेकेदार,सुरेश प्रधान,नरेश चपरगढ़,मनोज भगत जी, नीरज भाटी, सचिन शर्मा,भोला कसाना,  नरेंद्र भाटी, संजय कसाना आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।