BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के ट्वीट पर जलपुरा गौशाला पहुंच कर गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी धरने पर बैठ गए

 



गौशालाओं में स्थिति बुरी, कहीं पर भी गोधन के लिए खाने.पीने के लिए चारा पानी और दवाईयों की व्यवस्था नहींः मनोज चौधरी

 


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

जिला गौतमबुधनगर के जलपुरा गांव में बनी गौशाला के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौशाला में मिली मृत गाय व वहां पर गौशाला के अंदर बिगड़ी हुई व्यवस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। शुक्रवार को सुबह उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर जलपुरा गौशाला को की समस्या को संज्ञान में लेते हुए भाजपा सरकार को जगाने का काम किया। इतना था कि तत्काल ही गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी व नोएडा महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन के नेतृत्व में गौशाला पर पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेसियों ने सरकार से मांग की है कि गायों के लिए शेड बनाए जाएं और साथ ही गायों के चारा पानी की उचित व्यवस्था की जाए व जो गौशाला के अंदर मृत गाय मिली हैं उन गायों की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानून कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि जिले की सभी गौशालाओं में बहुत बुरी स्थिति है कहीं पर भी गोधन के लिए खाने.पीने के लिए चारा पानी और दवाइयां की व्यवस्था नहीं है। कांग्रेस पार्टी इस समस्या को लेकर प्रदर्शन कर गौ माता के सम्मान के लिए लड़ाई लडेगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 महेंद्र नागर, पूर्व प्रत्याशी नोएडा राजेंद्र अवाना, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर,  पी.सी.सी. सदस्य दिनेश अवाना, प्रदेश महासचिव सेवादल अशोक पंडित, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष शाहिद, जिला महासचिव रामभरोसे शर्मा, जिला महासचिव चंद्रमल जीनवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष वसील अहमद, जिला सचिव राजेश बसु, जिला सचिव ईश्वर भाटी, जिला सचिव नंदू ठाकुर और राजेश शर्मा, नीरज शर्मा, रिजवान चौधरी, अरुण भाटी,  धारा चौहान आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।