BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ओमकार राष्ट्रीय हिंदू संघ के बुलंदशहर जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

 


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

ग्राम कपना निवासी ओमकार को राष्ट्रीय हिंदू संघ का बुलंदशहर जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय हिंदू संघ मेरठ मंडल अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति ने बताया कि ग्राम कपना निवासी ओमकार को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद तिवारी की संस्तुति पर राष्ट्रीय हिंदू संघ का बुलंदशहर जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर राष्ट्रीय हिंदू संघ की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है एवं आशा व्यक्त की गई है नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष बुलंदशहर ओमकार जिला बुलंदशहर की नगर, तहसील व ब्लॉक एवं ग्राम सभाओं में राष्ट्रीय हिंदू संघ की कार्यकारिणी का गठन करेंगे और अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन के प्रचार प्रसार और विस्तार में पूर्ण योगदान करेंगे।