BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

विधिवत संपन्न हुआ सामवेद पारायण महायज्ञ व होलीकाउत्सव

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा 
गुरुकुल मुरसदपुर ग्रेटर नोएडा का तीन दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ  होली उत्सव का विधिवत अनुष्ठान संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में वैदिक जगत के सुविख्यात आचार्य सन्यासी  वानप्रस्थ जनों ने अपने प्रवचनों से लोगों को लाभान्वित किया। आज यज्ञ की पूर्णाहुति थी.... मथुरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति गुरुकुल एटा के पूर्व प्राचार्य डॉ दिवाकर आचार्य ने गुरुकुल शिक्षा पद्धति की प्रासंगिकता महत्ता को लेकर उद्बोधन दिया।आचार्य जी की पाक्षिक पत्रिका  उरू ज्योति का भी विमोचन किया गया... मुजफ्फरनगर से पधारे कर्मपाल वानप्रस्थ ने भी बहुत सुंदर उद्बोधन दिया गुरुकुल शिक्षा पद्धति व ईश्वर भक्ति को लेकर.... फरीदाबाद से पधारे रामदेव भजनउपदेशक ने मधुर गायन से लोगों को लाभान्वित किया.... नौजवान भजन उपदेशक सहदेव सरस  मैं भी अपने  मधुर कंठ से महर्षि दयानंद आर्य समाज ईश्वर वेद विषयक भजनों से लोगों को  आनंदित किया.... गाय गुरुकुल संस्कृत संस्कृति को लेकर गुरुकुल के प्रतिभावान  ब्रह्मचारीयो ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी।चंबल क्षेत्र मध्य प्रदेश से पधारे हुए आर्य जगत के सन्यासी स्वामी सर्वदानंद ने बहुत ही सुंदर उद्बोधन वैदिक धर्म की सार्वभौमिकता वैज्ञानिकता को लेकर दिया। डेरिंन दनकौर निवासी मास्टर ईश्वर नगर में युवा पीढ़ी की फैशन परस्ती को लेकर बहुत ही सुंदर अपनी  व्यगं प्रधान स्वरचित काव्य रचना का पाठ किया ।तीन दिवसीय यज्ञ के मुख्य यजमान गुरुकुल के लिए भूमि दान दाता राकेश आर्य रामअवतार आर्य मुर्शदपुर रहे। आचार्य दुष्यंत के नेतृत्व में गुरुकुल के  ब्रह्मचारीयो ने बहुत सुंदर वेद पाठ किया| आचार्य विवेकानंद ने  यज्ञ व्यवस्था को संभाला गुरुकुल के मंत्री राजेंद्र आर्य  ने  बहुत ही सुंदर भोजन साफ सफाई कार्यक्रम की व्यवस्था की| कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर सरपंच जुनपत कार्यक्रम का संचालन सागर आर्य  तिलपता ने किया| कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों यज्ञ प्रेमी सज्जनों का माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया... अच्छेजा ग्राम  ग्राम से पधारे डॉक्टर देवेंद्र  नागर अंधपुर निवासी डॉक्टर संदीप भाटी को भी सम्मानित किया गया.... डॉ नागर ने यज्ञ वैदिक संस्कृति को लेकर अपने विचार व्यक्त किए.... इस अवसर पर सुंदर व्यवस्था के लिए कोंडली निवासी जयप्रकाश आर्य अनार आर्य नवाब आर्य कार्यक्रम के मुख्य प्रशासक व्यवस्थापक मास्टर प्रताप आर्य ,जयंती मास्टर , सामवेद 
नेमवीर आर्य घरबरा,  कैलाश आर्य तुगलपुर, सतीश शास्त्री घोड़ी बछेड़ा ,धर्मवीर शर्मा सूरजपुर ,संजय शर्मा तिलपता ,महाशय किशन लाल तिलपता ,संदीप खारी ,सचिन खारी ,अरुण आर्य ,आदेश आर्य डेरिन दनकौर आदि को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही ।तत्पश्चात ऋषि भोज आयोजित किया गया... गुरुकुल परिवार ने यह संकल्प किया प्रत्येक वर्ष होली त्यौहार के अवसर पर वेद पारायण यज्ञ का अनुष्ठान किया जाएगा.... प्रत्येक महा की पूर्णमासी पूर्णमासी पर गुरुकुल में विशेष क्षेत्रीय संगठन यज्ञ किया जाएगा |सामूहिक शांति पाठ के पश्चात कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया... वैदिक जयकारों से गुरुकुल परिसर गूंज उठा |