BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्धनगर भाजपा ने जिला कैंप कार्यालय स्वर्ण नगरी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

 


एकात्म मानवतावाद अंतोदय के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने पंक्ति में अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास कार्य हो ऐसा सोचा थाः विजय भाटी

विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कैंप कार्यालय स्वर्ण नगरी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। पुण्यतिथि के अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एकात्म मानवतावाद अंतोदय के प्रणेता हमारे मार्गदर्शक पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने पंक्ति में अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास कार्य हो ऐसा सोचा था और आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास कार्य कराने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की  केंद्र व प्रदेश की सरकारें प्रत्येक वर्ग के लोगों के लिए विकास कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब हम सभी कार्यकर्ता उनके बताए हुए मार्ग पर चलें और पार्टी की रीति नीति को जनता को बताने का कार्य करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष पवन रावल, सतपाल शर्मा, पवन नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य और पवन त्यागी, राज नागर, श्यामवीर भाटी, सुनील भाटी, गजेन्द्र मावी, महेश शर्मा, मनोज भाटी, अजीत मुखिया, मनोज प्रधान, गजेन्द्र शर्मा, रवि भदौरिया, संजय भाटी, विचित्र तोमर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मौजूद रहे।