BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

बाल अपचारी को 03 वर्ष का कारावास एवं 5 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया

 


मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रभावी पैरवी के कारण अब तक 27 अभियुक्तों को दिलाई जा चुकी है, सजा

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा कार्यवाही की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस एवं अभियोजन अधिकारी अमित उप्पल के द्वारा महिला संबंधित अपराध में गहन पैरवी करने के फलस्वरुप एक बाल अपचारी को माननीय न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड श्री वीरेश कुमार चंद्रा द्वारा 03 वर्ष का कारावास एवं 5 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, अर्थदण्ड जमा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट मीडिया प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह के निर्देशन व अभियोजन अधिकारी अमित उप्पल की प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरूप मु000 373/2002 धारा 376 आई.पी.सी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर माननीय न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड श्री वीरेश कुमार चंद्रा द्वारा एक बाल अपचारी को 03 वर्ष के कारावास व 5,000 रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। जुर्माना अदा ना करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रभावी पैरवी के कारण अब तक 27 अभियुक्तों को सजा दिलाई जा चुकी है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की आगे भी प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।