BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

करप्शन फ्री इंडिया ने बिलासपुर कार्यालय पर 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया

 


विजन लाइव/बिलासपुर

करप्शन फ्री इंडिया के बिलासपुर स्थित एच.एस. गार्डन कार्यालय पर 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यालय पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि अपने भारत देश का कानून विश्व में सबसे बेहतर रूप से बनाया गया है जिसमें सभी वर्गों में समानता दर्शाता है इसी समानता के कारण आपसी भाईचारा देश में बना हुआ है। इस दौरान संजय भैया, मास्टर दिनेश नागर, धीरज प्रधान, अरुण नागर, प्रेम प्रधान, नीरज भाटी, रवि चौधरी, शरीफ सैफी, सचिन चेची, आभा रानी, अमित रोहित और साबू आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }