BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

श्रीमति सुरेश देवी कॉन्वेंट स्कूल तुलसीनगर दनकौर मे 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

 








विजन लाइव/दनकौर

श्रीमति  सुरेश देवी  कॉन्वेंट स्कूल तुलसीनगर दनकौर मे 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अचमपाल  कसाना  के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि अशोक कुमार एस. आर. जी. गौतमबुद्धनगर और फाउंडर मैंबर यशपाल कसाना के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया और  उसके बाद मुख्य अतिथि अशोक कुमार एस. आर. जी. गौतमबुद्धनगर ने बच्चों को संविधान के बारे मे जानकारी दी। साथ ही बच्चों की शिक्षा को और अच्छा बहतर बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। स्कूल के प्रधानाचार्य ए. के. शर्मा ने गणतंत्र दिवस के बारे मे जानकारी दी। वहीं बच्चों ने सोशल डिस्टेंसी को ध्यान मे रखते हुए सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए। इस मौके पर निहार नागर,राहुल शर्मा,श्रीमती खुशी चौहान,पूनम शर्मा,पुष्पा नागर, वंदना शर्मा, सृष्टि  वशिष्ठ, मोहनपाल, शीतल कसाना, रिया कसाना, कामना शर्मा, सुमित आदि अध्यापक, अध्यापिकाएं व गणमान्यजन उपस्थित रहे।