BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

मजबूती के साथ वर्ष-2022 में चुनाव लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगेः मनोज चौधरी

 


गौतमबुद्धनगर कांग्रेस संगठन सृजन अभियान 12 के वें दिन दनकौर ब्लॉक की चीरसी न्याय पंचायत के खेरली गांव में बैठक संपन्न



 विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर में कांग्रेस संगठन के संगठन सृजन अभियान का बृहस्पतिवार को 12वां दिन रहा।  दिनांक 15 जनवरी दिन बृहस्पतिवार को जिला गौतबुद्धनगर की जेवर विधानसभा के दनकौर ब्लॉक की चीरसी न्याय पंचायत के खेरली गांव में संगठन सृजन अभियान के तहत 12वे दिन एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने की। इस मौके पर गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगे। इसी के तहत कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता गांव.गांव जाकर कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस संगठन सृजन  अभियान में जल्द ही प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पारूल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील डाढा, जिला महासचिव रामभरोसे शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष हेमचंद नागर, जिला महासचिव चंद्रमल जीनवाल, जिला सचिव राजेश, जिला सचिव ईश्वर भाटी, युवा नेता पुनीत मावी, राहुल प्रधान, गजेंद्र भाटी, बाली, धीरज, राजेश प्रधान, रमेश चंद्र, प्रीतम सिंह, वरुण भाटी, सोनू, गजेंद्र भाटी, प्रिंस आकाश आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण  उपस्थित रहे।