BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भारतीय किसान यूनियन अखंड के पदाधिकारियों ने हरियाणा एवं पंजाब के किसानों से सिंधु बॉर्डर पर जाकर आगे की रणनीति पर चर्चा की

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने हरियाणा एवं पंजाब के किसानों से सिंधु बॉर्डर पर जाकर मुलाकात की और आगे की रणनीति पर चर्चा की। किसानों के साथ तन मन धन से लड़ने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ अध्यादेश में संशोधन करके समाधान नहीं करती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसानों के साथ बैठकर किसानों के खिलाफ लाए हुए बिलों में संशोधन नहीं करती है तो 8 दिसंबर 2020 को संपूर्ण भारत में  किसानों एवं किसान संगठनों के द्वारा भारत बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान भाई लोगों के बहकावे में ना आएं यह तीनों अध्यादेश किसान विरोधी है और पूजीपतियों के लिए बनाए गए हैं, अगर इन बिलों में संशोधन नहीं होता है तो यह किसान गरीबों और आम लोगों के लिए हानिकारक सिद्ध होगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज अवाना, राष्ट्रीय महासचिव सचिन त्यागी, प्रदेश सचिव सतबीर त्यागी और करतार गुर्जर, सुरेश मोहन, एनके वर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।