BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भाजपा एम.एल.सी. शिक्षक विधायक श्री चंद शर्मा का सूरजपुर में सम्मान समारोह संपन्न

 


एम.एल.सी. शिक्षक विधायक श्री चंद शर्मा शिक्षकों की आवाज़ बन कर शिक्षकों के लिए काम करेंगे- डा0 महेश शर्मा

 




विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

भारतीय जनता पार्टी के एम.एल.सी. शिक्षक विधायक श्री चंद शर्मा का सूरजपुर स्थित ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल,उमा पब्लिक स्कूल, दीक्षा पब्लिक स्कूल, महर्षि दयानंद आदर्श विद्यालय, कुमार पब्लिक स्कूल और शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज के शिक्षकांं द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का पगड़ी पहनाकर और बुके  देकर तथा फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद गौतमबुद्धनगर डा0 महेश शर्मा,विशिष्ट अतिथि के रूप में लाल बहादुर शास्त्री गन्ना संस्थान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने भी शिरकत की। स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद गौतमबुद्धनगर डा0 महेश शर्मा ने कहा कि  भाजपा में सरल स्वभाव के कार्यकर्ता व शिक्षक श्री चंद शर्मा को एम.एल.सी. शिक्षक प्रत्याशी बनाया और और पूरे क्षेत्र के शिक्षकों के प्यार और आशीर्वाद से एम.एल.सी. शिक्षक सीट कार्यकर्ताओं के बल पर जीत कर इस क्षेत्र का गौरव बढाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एम.एल.सी. शिक्षक विधायक श्री चंद शर्मा शिक्षकों की आवाज़ बन कर शिक्षकों के लिए काम करेंगे। लाल बहादुर शास्त्री गन्ना संस्थान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि सहारनपुर मेरठ शिक्षक विधान परिषद सीट पर 48 वर्ष से एक ही गुट के प्रत्याशी जीतते आ रहे थे, किंतु भाजपा के एम.एल.सी. शिक्षक प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने यह सीट पार्टी की झोली में डाल कर ऐतिहासिक कार्य किया है। एम.एल.सी. शिक्षक विधायक श्री चंद शर्मा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह सब कार्यकर्ताओं की और शिक्षकों के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि वे शिक्षकों के मान सम्मान और विश्वास पर खरा उतरेंगे और सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ शिक्षकों को दिलवाया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम मेंं जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने आए सभी स्कूलों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों का भी अभिवादन और स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल प्रबंधक बिजेंद्र मुद्दगल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री सतपाल शर्मा, प्रधानाचार्य पवन सिंह, दीक्षा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पंडित शिव कुमार आर्य और मूलचंद प्रधान, मनोज प्रधान, मनोज भाटी, मोहित शर्मा, महेश शर्मा, अर्पणा सिंह, राजेश ठेकेदार, सुनील सौनिक, भूदेव शर्मा, जयदेव शर्मा, ओमप्रकाश, 0 धर्मवीर आर्य, रतन लाल आर्य,  मनीष शर्मा, पवन त्यागी, मास्टर धर्मवीर सिंह, अनिल मिश्रा, जितेंद्र सिंह,डा0 प्रकाश शर्मा, सुखबीर शर्मा आदि पदाधिकारी, कार्यकर्तागण और शिक्षकगण स्वागत सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।