BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्धनगर कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान के दूसरे दिन न्याय पंचायतों पर बैठकों का दौर जारी

 






विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर संगठन सर्जन अभियान के दूसरे दिन दिनांक 18 दिसंबर दिन शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय संगठन सर्जन अभियान के तहत न्याय पंचायतों पर हो रही बैठकों के अंतर्गत आज जिला गौतमबुधनगर में जेवर ब्लॉक कि रनहेरा न्याय पंचायत के गांव मुंडरह गांव दादरी ब्लॉक की बंबावड़ नए पंचायत के गांव बंबावड़  में बिसरख ब्लॉक की सूरजपुर की न्याय पंचायत के साकीपुर में दादरी ब्लॉक की धूम मानिकपुर पंचायत के कैलाशपुर गांव में नए पंचायतों को संगठन के लिए बैठक की गई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रभारी सुनील विश्नोई मुख्य रूप में उपस्थित रहे। इसमें अलग.अलग बैठकों में जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष डा0 महेंद्र नागर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष रवि भाटी, ब्लाक अध्यक्ष लोकपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चौधरी, जिला महासचिव विक्रम नागर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अजीत दौला, जिला सचिव धर्मेंद्र भाटी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।