BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

कांग्रेस संदेश यात्रा निकाल रहे कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की

पुलिस ने कुछ समय बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन से रिहा किया

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा 
कांग्रेस कार्यकर्ता राजेश पायलट की मूर्ति पर पार्टी के 136 वे स्थापना दिवस पर गांव वेदपुरा में एकत्रित होकर ध्वजारोहण कर वरिष्ठ कांग्रेसजनो को सम्मानित किया गया।वहां पर राजेश पायलट की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद ध्वजारोहण किया गया।उसके बाद राष्ट्रीय गान किया गया। उसके बाद जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के निर्देशानुसार कांग्रेस संदेश यात्रा की शुरुआत करते ही पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए सभी को धक्का-मुक्की कर गिरफ्तार किया वहां से सभी को पुलिस लाइन ले गई । और कुछ समय बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन से  रिहा कर दिया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी ने कहा कि पुलिस का तानाशाही रवैया ठीक नहीं है पुलिस प्रदेश सरकार के इशारे पे बहुत ही निंदनीय कार्य कर रही है आज के इस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नगर ,वीरेंद्र गुडडु , पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ,नोएडा महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन यूथ ,कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नगर किसान ,कांग्रेस अध्यक्ष गौतम अवाना ,हेमचनद भाई ,दिनेश शर्मा नोएडा प्रत्याशी राजेंद्र अवाना ,अजित दौला ,अशोक पंडित, बबली नागर ,देवेंद्र  भाटी, रघुराज भाटी ,तेजवीर नागर ,अबबास भाई, पारूल चौथरी ,विक्रम नागर,  फिरे नागर ,शाहीद नीरज लोहिया सनी प्रधान, रविनदर जाटव ,राजेश वशु चनदरमल बाल्मीकी ,ललित अवाना ,मोहम्मद गुडडु ,रिजवान, नदीम, राहुल, परवीन ,सतपाल भाटी ,ननदु ठाकुर हरीश यादव रहीसा जयचनद आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।