BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भारतीय किसान यूनियन( अंबावता ) के गौतमबुद्धनगर जिला उपाध्यक्ष अब्बास हैदर रिजवी ने दिल्ली कूच किया

 


 





विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

कृषि अध्यादेशों को लेकर किसानों का आंदोलनल तेज धार लेता जा रहा है। किसान यूनियन के लोग दिल्ली बार्डर पर धरने पर बैठे हुए हैं। इन आंदोलनरत किसानों को समर्थन देने के लिए कई किसान संगठन और यूनियन दिल्ली कूच कर रही हैं। बुद्धवार को भी गौतमबुद्धनगर से भारतीय किसान यूनियन( अंबावता  ) ने दिल्ली कूच किया। भारतीय किसान यूनियन( अंबावता  ) के गौतमबुद्धनगर जिला उपाध्यक्ष अब्बास हैदर रिजवी ने ग्रेटर नोएडा परी चौक से अपने जत्थे के साथ दिल्ली के लिए कूच किया। किंतु उन्हें गाजीपुर में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर किसानों के धरना स्थल पर जाने से पहले ही रोक दिया और 3 घंटे के बाद रिहा किया। इस मौके पर दिलीप राउत,अफजल सैफी, फरमान,विनोद, नईम हैदर, इरफान हैदर, तसलीम जारचवी, जितिन नागपाल आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।