BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

कृषि विधेयकों ने हाल में किसानों का गला घोंटने का काम किया है,सरकार यह तनाशाही ज्यादा दिनों तक नही वालीः चौधरी शौकत अली चेची

 



भारतीय किसान यूनियन (बलराज ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का जिला हापुड़ के गांव नगला में भव्य स्वागत किया

 



विजन लाइव/ हापुड

भारतीय किसान यूनियन (बलराज ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का जिला हापुड़ के गांव नगला में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर ंसगठन का विस्तार करते हुए काफी तादाद में किसानों को संगठन की सदस्यता दी गई। इस मौके पर बैठक को संबोधि करते हुए संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शौकत अली चेची ने कहा कि जय जवान और जय किसान के नारे के साथ देश आगे बढ रहा है। बगैर जवान और किसान के देश बिल्कुल भी तरक्की नही कर सकता है। किंतु सरकारों की तानाशाही रवैये और किसानों के विरोधी नीतियों से किसान बदाली में जी रहा है। किसान महीनों को फसल के उगाने और फिर सींचने तथा पालने में लगत है मगर जब फसल पक आ जाती है तो उसका मूल्य निर्धारित कि जाने का हक किसान को नही होता है सरकार फसल मूल्य निर्धारित करती है। कृषि विधेयकों ने हाल में किसानों का गला घोंटने का काम किया है। केंंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्य सरकारों की यह तनाशाही ज्यादा दिनों तक नही वाली है। जिसने भी जवानों और किसानों से बैर किया है, उसका नामोनिंशा मिट जाता है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ओमपाल भाटी, राष्ट्रीय महासचिव उधम भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बी.एल.शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदीप नेहरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर सोनिया, चौधरी हरेंद्र नागर, डीपी विशाल, हातम भाटी, रविंदर भाटी, कुलदीप चौधरी, धर्म दत्त आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।