BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर तेजी से बढ रहा हैः पंकज सिंह

 

 


भाजपा गौतमबुद्धनगर की एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई

 

 



विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

 भाजपा गौतमबुद्धनगर की एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इस वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर तेजी से बढ रहा है, साथ ही आर्थिक रूप से मज़बूत हुआ है। सरकार सभी वर्गों के विकास के कार्य कर रही है। उन्होंने आगामी एक दिसंबर को होने वाले एम.एल.सी. शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर चुनाव की व्यवस्थाओं पर कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त की। दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने विशिष्ठ अतिथि के तौर पर कहा कि कार्यकर्ताओं के बल और मतदाताओं के आशीर्वाद से हम चुनाव में विजय श्री हासिल करेंगे। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन एवं सरकार की उपलब्धियों के विषय में जनता को बताने का कार्य करें। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर हर वर्ग के लोगों का विकास किया जा रहा है। वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री ठाकुर हरीश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेद्र शिशौदिया, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, मनोज गर्ग और जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेंद्र मावी और देवा भाटी, मुकेश नागर, कर्मवीर आर्य, अमित शर्मा,योगेश चौधरी, रवि भदौरिया, संजय भाटी, मनोज भाटी, विचित्र तोमर, प्रेम प्रधान, महेश शर्मा, अशोक शर्मा, जगदीप नागर, राजेंद्र भाटी, बीना शुक्ला, उषा वत्स, अर्पणा सिंह, रेखा ठाकुर, अनीता गौतम और वैष्णवी राजपूत आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण वर्चुअल बैठक में उपस्थित रहे।