BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

किसान एकता संघ की चेतावनी के बाद दनकौर अनाज मंडी में धान की तुलाई शुरू

 



विजन लाइव/दनकौर

दनकौर अनाज मंडी में बुधवार को सरकारी कांटा लगाकर क्षेत्र के किसानों की धान की तुलाई शुरू की गई। दो दिन पूर्व किसान एकता संघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जतन सिंह भाटी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दनकौर अनाज मंडी में धान की जल्द तुलाई को लेकर डिप्टी आर.एम.ओ. के नाम संबोधित एक ज्ञापन मंडी सचिव मलखान सिंह को सौंपा था। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया कि ज्ञापन में 14 अक्तूबर तक यदि सरकारी कांटा लगाकर किसानों की धान की तुलाई नहीं होती है तो किसान एकता संघ बैनर तले डिप्टी आर.एम.ओ. कार्यालय पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी गई थी। पिछली देर रात मंडी एस.एम.आई. रोहताश सिंह ने फोन कर संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी को 14 अक्तूबर की सुबह सरकारी कांटा लगाकर किसानों की धान तुलाई करने की जानकारी देकर संतुष्ट किया और साथ में डिप्टी आर.एम.ओ. के कार्यलय पर तालाबंदी व धरना प्रदर्शन न करने का अनुरोध किया गया। एस.एम.आई. के अनुरोध पर आज होने वाले धरने को संगठन की सहमति से स्थगित कर दिया गया। आज तय समय पर डिप्टी आर.एम.ओ. जूही मिश्रा, एस.एम.आई. रोहताश सिंह तथा मंडी सचिव मलखान सिंह ने सरकारी कांटा लगाकर किसानों की धान की तुलाई शुरू करवाई। इस मौके पर रमेश कसाना,दुर्गेश शर्मा,महेश नागर,श्यामवीर नागर आदि दर्जनों किसान मौके पर उपस्थित रहे।