BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

दादरी विधानसभा के सूरजपुर मंडल एवं बिसरख मंडल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया

 

 


2014 से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से देश का चहुंमुखी विकास प्रारंभ हुआः मास्टर तेजपाल नागर

 


जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धि एवं संगठन रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा


गौतमबुद्धनगर भाजपा में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के तहत दादरी विधानसभा के सूरजपुर मंडल एवं बिसरख मंडल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पहले दिन पांच सत्र आयोजित किए गए। सूरजपुर मंडल का शुभारंभ दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने किया। सूरजपुर मंडल का प्रथम दिन का आखिरी़ सत्र  दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ी नवाब सिंह नागर ने संबोधित किया। बिसरख मंडल का शुभारंभ पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी ने किया। प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्रीय मंत्री हरीश ठाकुर, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष रक़म सिंह भाटी, क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल आदि वक्ताओं ने प्रशिक्षण शिविर पर अपना वक्तव्य दिया। दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने सूरजपुर मंडल प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से देश का चहुंमुखी विकास प्रारंभ हुआ है। आज देश में गांव से लेकर देश की सीमाओं तक सड़कों का निर्माण हो रहा है। देश की मज़बूती के लिए भी देश की सुरक्षा के लिए कड़े और बड़े निर्णय लिए राफ़ेल को भारत लाए हैं। चीन को ढोकलाम में सबक़ सिखाया है और पाकिस्तान में सर्जरीकल स्ट्राइक एवं एयर स्ट्राइक करके मुंहू तोड़ जवाब दिया। राज्यमंत्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर के आयोजनों से कार्यकर्ताओं में कार्यशैली का निर्माण होता है।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में पर क्षेत्र निरंतर आगे बढ़ रहा है। पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी एवं जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धि एवं संगठन रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें और साथ ही सभी कार्यकर्ता जनता के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाएं। प्रशिक्षण के अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, जिला मंत्री सतपाल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, जिला सह मीडिया प्रभारी पंकज रावल, मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी, रवि भदौरिया और पवन त्यागी, जितेंद्र सैन, दीपक कुशवाहा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।