BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नगेंद्र तोमर का जन्मदिन मनाया

 


विजन लाइव/दनकौर

 हिंदू युवा वाहिनी के दनकौर नगर अध्यक्ष मोहित दक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री नगेंद्र तोमर के आवास पर जाकर फूलों की वर्षा के साथ जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी कार्यकर्ता पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ महाराज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में गांव गांव जाकर बताएं, जिससे  सभी को योजनाओं का लाभ मिले। इस मौके पर धर्मेंद्र भाटी, नीरज सरपंच, विवेक कसाना, सोनू योगी समेत पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।