BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भारतीय आदर्श वैदिक बालिका विद्यालय तिलपता कर्णवास में आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्धनगर की बैठक संपन्न

 


बैठक में आगामी 22 अक्टूबर-2020 से आयोजित होने जा रहे कोरोना निवारण गायत्री महायज्ञ-2020 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई      



कोरोना निवारण गायत्री महायज्ञ-2020 से सुखद और फलदायी परिणाम आएंगेः महेंद्र सिंह आर्य






विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

भारतीय आदर्श वैदिक बालिका विद्यालय तिलपता कर्णवास में आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्धनगर की एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता आर्य प्रतिनिधि सभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने की और संचालन जिला महामंत्री मूलचंद शर्मा ने किया। बैठक में आगामी 22 अक्टूबर-2020 से आयोजित होने जा रहे कोरोना निवारण गायत्री महायज्ञ-2020 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस बार गुरूकुल मुर्शदपुर में 22 अक्टूबर-2020 से 11 नवंबर-2020 तक 21 दिवसीय कोरोना निवारण गायत्री महायज्ञ-2020 होने जा रहा है। यज्ञ वेदी विधि अनुसार होनी चाहिए, साथ ही शुद्ध घी और सामग्री से महायज्ञ संपन्न होगा और जिससे सुखद और फलदायी परिणाम आएंगे। आर्य प्रतिनिधि सभा के कोषाध्यक्ष आर्य सागर खारी ने वित्तीय व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना निवारण गायत्री महायज्ञ में इस बार 20 कुंतल समिधा की आवश्यकता होगी। इसमें से 10 कुंतल समी वृक्ष की समिधा यानी हवन की लकडी की व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने कहा कि अमूमन वैदिक विद्धान में यज्ञ आम, पीपल, बड और गुगल की लकडी से होता है। किंतु समी वृ़़क्ष रोगों का शमन करता है। इसलिए इस बार कोरोना निवारण गायत्री महायज्ञ में समी वृक्ष की समिधा उपयोग में लाई जाएगी। उन्होंने स्वयं अपनी ओर से 4 कुंतल समिधा, 1 मन घी और 1 मन सामग्री दिए जाने की घोषणा की। आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष आर्य वीरेश भाटी ने 11000 रूपये की राशि नकद प्रदान करते हुए कहा कि वित्तीय प्रबंधन में अभी से ही जुट जाना चाहिए, ताकि महायज्ञ सफलता पूवर्क संपन्न हो सके। मास्टर प्रताप सिंह आर्य ने महायज्ञ के दौरान गुरूकुल में योग व्यायाम का सत्र रखे जाने का सुझाव रखा। इस पर कार्यकारणी और उपस्थितनों ने उक्त प्रस्ताव पर सहर्ष सहमति प्रदान करते हुए कहा कि प्रातः5 बजे से 6 बजे तक योग सत्र जरूर किया जाए। देवमुनि ने कहा कि गुरूकुल मुर्शदपुर में कोरोना महामारी से रक्षा के लिए कोरोना निवारण गायत्री महायज्ञ संपन्न होगा। महायज्ञ के दौरान सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। इस मौके पर बिजेंद्र सिंह आर्य, चौधरी धर्मवीर प्रधान, बलवीर आर्य, रामेश्वर सरपंच, कमल सिंह आर्य आदि वक्ताओं ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस मौके पर आर्य प्रतिनिधि सभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने 21000 रूपये और जिला महामंत्री मूलचंद शर्मा ने 11000 रूपये की राशि सहयोग के रूप में दिए जाने की घोषणा की। राजेंद्र सिंह आर्य मुर्शदपुर ने 1 कुंतल सामग्री दिए जाने की घोषणा। बिजेंद्र सिंह आर्य ने 5100 रूपये दिए जाने की घोषणा की। रामेश्वर सरपंच ने भी 5100 रूपये सहयोग राशि की घोषणा की।