BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भाजपा गौतमबुद्धनगर के ज़ेवर विधानसभा मंडलों की आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक संपन्न

 



सपा, बसपा और कांग्रेस की किसानों को बरगलाने की कोशिश, मगर 21 वीं सदी में भारत का किसान बंधनों में नहीं खुल कर खेती करेगाः सुनीता दयाल




विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 भाजपा गौतमबुद्धनगर के ज़ेवर विधानसभा मंडलों की आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाअध्यक्ष विजय भाटी की। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता दयाल ने कार्यकर्ताओं को संबांधित करते हुए कहा कि 25 सितंबर 2020 को प्रत्येकमंडल के बूथ पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी। 26 सितंबर से 28 सितंबर तक व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा और भी 27 सितम्बर से दो अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत के विषय पर वेबीनार आयोजित किए जाएंगे और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनायी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता किसान बिल के विषय में किसानों को जानकारी देने का कार्य करें। यह किसान बिल उनको लाभ पहुंचाने वाला बिल है। अब 21 वीं सदी में भारत का किसान बंधनों में नहीं खुल कर खेती करेगा। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का किसान जहां चाहे वहां फ़सल करेगा और जहां ज़्यादा पैसा मिले वहां पर फ़सल बेचेगा। सपा, बसपा और कांग्रेस किसानों को बरगलाने की कोशिश कर रही हैं। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि जिले के सभी 930 बूथों पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी। व्याख्यान माला एवं आत्म निर्भर भारत, वेबीनार, गांधी जयंती कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ता तन्मयता के साथ भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता किसान बिल एवं सरकार की उपलब्धियों को जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए और जनता के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाएं। मंडल बैठकों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सेवा आनंद शर्मा, सुनील भाटी, पवन नागर, देवा भाटी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य और अमित शर्मा, विकास चौधरी, योगेश चौधरी, उदय वीर सिंह चौधरी, जगदीप नागर, अशोक शर्मा, राजेन्द्र भाटी, महेश शर्मा, गजेंद्र शर्मा, धर्मेन्द्र भाटी, मनोज जैन, संजय भाटी, अखिलेश नागर आदि मंडल इकाई, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक और पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।