BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए कार्य कर रही हैं, भाजपा सरकारः अयुब खान सैफी

 



विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

बूथ अध्यक्ष भाजपा, बिरोंडा, सेक्टर- 3,बूथ 17, ग्रेटर नोएडा अयुब खान सैफी ने गौतमबुद्धनगर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी के आवास पर पहुंच कर भेंट की। बूथ अध्यक्ष भाजपा, बिरोंडा, सेक्टर- 3,बूथ 17, ग्रेटर नोएडा अयुब खान सैफी ने बताया कि भाजपा देश का एक अनुशासित राजनीतिक संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर मोर्चे पर मजबूत हुआ है। साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकारें बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी के साथ शिष्टाचार भेंट में पार्टी संगठन के कई बिंदुओं पर चर्चा हुई हैं। इनमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई है।