BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

सिकंदराबाद क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं विकास संबंधित विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगाः चौधरी प्रवीण भारतीय



विजयभान सिंह करप्शन फ्री इंडिया संगठन के सिकंदराबाद तहसील अध्यक्ष बने


विजन लाइव/सिकंदराबाद

सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव नगला बड़ौदा में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसमें सिकंदराबाद तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया गया एवं बैठक में ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया गया। बैठक की अध्यक्षता नरेश प्रधान ने एवं संचालन साहिल कुमार ने किया। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सिकंदराबाद क्षेत्र के नगला बड़ौदा में संगठन की बैठक कर ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया एवं तहसील सिकंदराबाद की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विजयभान को तहसील अध्यक्ष,संदीप कुमार को उपाध्यक्ष,सुरज्ञान सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,धर्मेंद्र कुमार को प्रवक्ता,मोहम्मद इस्लाम खान को सचिव एवं विनेश कुमार को संगठन मंत्री के रूप में नियुक्त किया। उन्होंने बताया कि सिकंदराबाद तहसील में किसानों एवं मजदूरों के साथ हो रहे शोषण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा संगठन के कार्यकर्ता शासनीय एवं प्रशासनिक शोषण का पुरजोर विरोध करेंगे। सिकंदराबाद क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं विकास संबंधित विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही संगठन आंदोलन करेगा। वही नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष विजयभान एवं अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी है उस जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभाएंगे एवं संगठन के विचारों को गांव गांव तक पहुंचा कर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगें। इस मौके पर प्रेम प्रधान, राकेश नागर, रिंकू बैसला, संतोष कुमार, मास्टर संजय कुमार, मुनेंद्र कुमार, रवि स्वरूप, विनीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, दिनेश पाल सिंह, नरेश प्रधान, संजीव कुमार, संदीप कुमार, सचिन सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।