यमुना एक्सप्रेस.वे
औद्योगिक विकास
प्राधिकरण क्षेत्र के सैक्टर 29, 32, 33 व फलैदा स्थित गौशाला
में 01 लाख
12 हजार वृक्षों
का रोपण
किया
विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर
यमुना एक्सप्रेस.वे
औद्योगिक विकास
प्राधिकरण क्षेत्र के सैक्टर 29, 32, 33 व फलैदा स्थित गौशाला
में 01 लाख
12 हजार वृक्षों
का रोपण
किया गया।
इस बार
गौतमबुद्धनगर में वृक्षारोपण अभियान के
तहत 08 लाख
50 हजार वृक्ष
लगाए जाने
का लक्ष्य
तय किया
गया है।
उसी को
देखते हुए
यमुना एक्सप्रेस.वे औद्योगिक
विकास प्राधिकरण,
परिवहन विभाग
व वन
विभाग के
सहयोग से
लगभग 01 लाख
12 हजार वृक्ष
लगाए जाने
की शुरूआत
जेवर विधायक
धीरेन्द्र सिंह द्वारा उपरोक्त सैक्टरों
में की
गई। इनमें
से 50 हजार
वृक्ष यमुना
एक्सप्रेस.वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
से 60 हजार
वृक्ष, वन
विभाग से
व 02 हजार
वृक्ष, परिवहन
विभाग जनपद
गौतमबुद्धनगर द्वारा उपलब्ध कराए गए
थे। पर्यावरण
को संरक्षित
किए जाने
की इस
मुहिम में
39वीं वाहिनी
भारत तिब्बत
सीमा पुलिस
बल के
असिस्टेंट कमांडेंट अरविन्द कश्यप व
उनकी पूरी
टीम ने
सहयोग किया।
जेवर विधायक
धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर
प्रदेश के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वंय इस
अभियान की
कमान को
संभाले हुए
हैं। प्रत्येक
विधायक को
भी उनके
द्वारा पत्र
प्रेषित कर,
अधिक से
अधिक वृक्ष
लगाए जाने
में सहभागी
बनने हेतु
निर्देशित किया है। निश्चिततौर से
प्रकृति संसाधनों
के दोहन
और दूषित
हो चुके
पर्यावरण को
भविष्य के
लिए संरक्षित
करने में
वृक्ष सबसे
सुलभ विकल्प
है। प्रत्येक
नागरिक को
अधिक से
अधिक वृक्ष
लगाकरए प्रकृति
व पर्यावरण
के प्रति
अपने कर्तव्य
का निर्वाहन
करना चाहिए।
इस कार्यक्रम
में यमुना
एक्सप्रेस.वे औद्योगिक प्राधिकरण के
हॉर्टिकल्चर के डिप्टी डायरेक्टर आनन्द
मोहन सिंह,
सहायक अभियंता
संदीप जैन,
श्याम सुन्दर
बंसल, मैनेजर
जे0के0
शर्मा, जिल
वन अधिकारी
प्रमोद कुमार
श्रीवास्तव, परिवहन विभाग के आरएम
अशोक कुमार,
एआरएम अनुराग
यादव व
लव कुमार
तथा 39वीं
वाहिनी भारत
तिब्बत सीमा
पुलिस बल
के असिस्टेंट
कमांडेंट अरविन्द
कश्यप आदि
प्रमुख रूप
से मौजूद
रहे।