यमुना प्राधिकरण किसानों
को बचे
हुए मुआवजे
देने के
लिए है,
प्रतिबद्धः डा0 अरुणवीर सिंह
विजन लाइव/ग्रेटर
नोएडा
किसान एकता संघ
के प्रतिनिधि
मंडल ने
राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के
नेतृत्व मे
यमुना प्राधिकरण
के सीईओ
डा0 अरुणवीर
सिंह से
मुलाकात की।
इस संबंध
में संगठन
के जिला
अध्यक्ष कृष्ण
नागर ने
कहा कि
डीसीपी राजेश
कुमार के
आग्रह पर
यमुना प्राधिकरण
में वार्ता
हुई, जिसमें
यमुना प्राधिकरण
के सीईओ
डा0 अरुणवीर
सिंह सहित
सभी वरिष्ठ
अधिकारी मौजूद
रहे। सीईओ
डा0 अरूणवीर
सिंह ने
आश्वास्त किया
कि यमुना
प्राधिकरण बचे हुए किसानों के
64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा देने के
लिए सुप्रीम
कोर्ट में
याचिका दायर
कर रहा
है। कोर्ट
में किसानों
का मजबूती
से पक्ष
रखा जाएगा
और किसी
भी कीमत
पर किसानों
का नुकसान
नहीं होने
दिया जाएगा।
यमुना प्राधिकरण
किसानों को
बचे हुए
मुआवजे देने
के लिए
प्रतिबद्ध है। उन्होंने एसआईटी जांच
से प्रभावित
जगनपुर, दनकौर,
अट्टा फतेहपुर
गांव के
किसानों के
मूल मुआवजे
के संबंध
में एडीएमएलए
बलराम सिंह
को मूल
मुआवजा से
प्रभावित किसानों
को तत्काल
मुआवजा देने
को भी
कहा है।
संगठन के
प्रदेश अध्यक्ष
जतन प्रधान
ने बताया
कि की
वार्ता कुछ
मुद्दों पर
सकारात्मक रही है, किसान एकता
संघ किसानों
के हितों
के लिए
लड़ाई जारी
रखेगा। इस
मौके पर
बृजेश भाटी,
आलोक नागर,बिजेंद्र सिंह,
कृष्ण धीरज
खटाना आदि
पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।