BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भाजपा के 930 बूथों पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित एवं प्रत्येक बूथ पर 5-5 पौधे लगा कर मनाई गई




 डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही देखा था,देश की अखंडता के लिए दो निशान, दो विधान- नहीं चलेंगे, नहीं चलेंगे का सपनाः विजय भाटी




विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर
 भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती 930 बूथों पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित एवं प्रत्येक बूथ पर 5-5 पौधे लगा कर एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 3 वर्ष में अपने जिले के उपलब्धि भरे कार्य की पॉकेट बुक्स बूथ पर बांटकर कर मनाई। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रभक्त, शिक्षाविद्, प्रखर वक्ता, आजादी के बाद देश की एकता एवं अखंडता के लिए प्रथम बलिदानी योद्धा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक जिन्होंने देश की अखंडता के लिए दो निशान, दो विधान नहीं चलेंगे नहीं चलेंगे का सपना देखा था। उन्होंने बताया कि उस सपने को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370, 35 हटाकर सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य किया। आज  भाजपा सरकार और संगठन उनके विचार चिंतन के मार्ग पर चल रहा है। हम सभी कार्यकर्ता भी उनके आचरण का अनुसरण करें, यही उनके लिए सच्ची श्रद्धा सुमन होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, अमित चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, पवन नागर, देवा भाटी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, सचिन शर्मा, जिला मंत्री गुरुदेव भाटी, सत्यपाल शर्मा, अमित शर्मा, विकास चौधरी, रिंकू भाटी, मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया, मनोज भाटी, महेश शर्मा, अशोक शर्मा, चौधरी उदय वीर सिंह, सोमेश गुप्ता, विचित्र तोमर, जगदीप नागर, आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने.अपने बूथों पर डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई।