BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

राजकीय बालिका संरक्षण गृह कानपुरनगर की अन्तःवासनियों,संवासनियों के भारी संख्या में कोरोना पॉजिटिव होने पर जिलाधिकारियों को निर्देश




उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत शासन .प्रशासन द्वारा कोविड.19  से बचाव के लिए जारी किए गए दिशा. निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए
विजन लाइव/ लखनऊ

 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह ने राजकीय  बालिका संरक्षण गृह कानपुर नगर,  की अन्तःवासनियों,संवासनियों के भारी संख्या में कोरोना पॉजिटिव होने की स्थिति का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के समस्त जनपद के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह के द्वारा उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया गया है कि समस्त जनपदो में महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय बालिका गृह, राजकीय संप्रेक्षण गृह, किशोरी/ मुक बधिर  बालिकाओं के विद्यालय, वृद्धाश्रम, रा0आश्रम पद्धति विद्यालय,बालिका/राजकीय  पश्चात् वर्ती  देखरेख संगठन,महिला/दिव्यांगजन महिलाओं हेतु संचालित गृह, राजकीय कस्तूरबा विद्यालय और जनपद में संचालित  अनाथालय एवं महिला  बंदी गृहों की बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत शासन .प्रशासन द्वारा कोविड.19  से बचाव के लिए जारी किए गए  दिशा. निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उपाध्यक्ष सुषमा सिंह द्वारा जनपदों में संचालित उल्लिखित गृहो की बालिकाओं, महिलाओं एवं कार्मिकों द्वारा शत प्रतिशत मॉस्क का उपयोग कराए जाने, पूरे गृह को पूर्णतः सेनेटाईज कराए जाने,यथासंभव सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने तथा गृहों की साफ सफाई के साथ.साथ भोजनालय एवं शौचालयों की साफ सफाई की व्यवस्था कड़ाई से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उपाध्यक्ष द्वारा जनपद में संचालित गृहों में कोविड.19 से संक्रमित संवासनियो की  अद्यतन सूचना महिला आयोग को  तत्काल  उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया गया है।