BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने जय हिंद का नारा देते हुए देश सेवा में समर्पित होने का संकल्प लिया




करप्शन फ्री इंडिया संगठन की जहांगीरबाद नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया

विजन लाइव/बुलंदशहर
जनपद के कसबा जहांगीराबाद में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के संस्थापक चैधरी प्रवीण भारतीय के नेतृत्व में नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चैधरी प्रवीण भारतीय ने जहांगीराबाद नगर की कार्यकारणी में सोनू कौशिक को नगर अध्यक्ष, सुनील राघव को नगर कार्यकारी अध्यक्ष, शरद कौशिक को नगर महासचिव और सचिन गर्ग को नगर प्रवक्ता, संजय सैनी को नगर सचिव, रोहित पहाड़ी को नगर संगठन मंत्री लक्ष्मण राघव को ब्लाक अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। चैधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सभी को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। नगर में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठन के बैनर तले जल्द ही आंदोलन शुरू होगा। उन्होंने कहा कि देश मे हो रहे दिन प्रतिदिन अत्याचारों को रोकने के लिए संगठन सदैव अग्रसर है। संविधान के अंतर्गरत रहते हुए हमे हमेशा अपनी आवाज उठानी चाहिए। गरीब, मजदूर, वर्ग, हमारे समाज का एक बड़ा हिस्सा है। मगर अब इन पर किसी भी के प्रकार का कोई जुल्म करप्शन फ्री इंडिया संगठन कतई बर्दाश्त नही करेगा। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी हम में दी गई हैं उस जिम्मेदारी का निर्वाहन ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक किया जाएगा। इस मौके पर करप्शन फ्री इंडिया के सभी कार्यकर्ताओं ने जय हिंद का नारा देते हुए एक जुट होकर देश सेवा में समर्पित होने का संकल्प भी लिया।