अनलाॅक 1.0 की घडी
में अब
धार्मिक स्थल
भी खुलने
को तैयार
विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर
लाॅकडाउन के चलते
हुए अनलाॅक
1.0 की घडी
में अब
धार्मिक स्थल
भी खुलने
जा रहे
हैं। इसके
लिए सरकार
की ओर
से गाइडलाइंस
जारी कर
दी गई
है। गौतमबुद्धनगर
जिले में
मंदिर, गुरुद्वारे,
मस्जिद और
चर्च को
अब जारी
गाइडलाइंस के अनुसार खोलने के
लिए धार्मिक
स्थलों की
समिति के
पदाधिकारी व पुजारी तैयारियों में
जुट गए
हैं। लॉकडाउन
के चलते
20 मार्च से
सभी धार्मिक
स्थल बंद
हैं। पिछले
दो महीने
में लोगों
ने चैत्र
नवरात्र, ईद,
गुड फ्राइडे
और गुरु
अर्जुन देव
का शहीदी
दिवस घर
में रहकर
ही मनाया।
ग्रेनो के
सेक्टर अल्फा.1
के श्री
शिव मंदिर
निर्माण सेवा
ट्रस्ट अध्यक्ष
शेरसिंह भाटी
ने बताया
कि मंदिर
के कपाट
खुलने पर
भक्तों को
मास्कए थर्मल
स्क्रैनिंग, सैनिटाइजेशन का ख्याल रखना
होगा। प्रवेश
व निकासी
के लिए
एक ही
गेट का
प्रयोग किया
जाएगा। जूते.चप्पल गेट
से दूर
रखे जाएंगे
और हाथ
व पैर
दोनों सैनिटाइज
करने होंगे।
मंदिर से
घंटे को
हटा दिया
गया है।
प्रसाद, टीका
और कलावा
बांधने पर
रोक रहेगी।
हेरिटेज क्लब
के पास
वैष्णो देवी
मंदिर के
पंडित रामदेव
दिवेदी ने
बताया कि
माता की
मूर्ति के
आगे गोल
घेरे बना
दिए गए
हैं और
भक्त इनमें
खड़े होकर
ही दर्शन
कर पाएंगे।
गेट के
बाहर पांव
को साफ
करने के
लिए गीली
बोरी रखेंगे।
नॉलेज पार्क
स्थित श्री
कलंगीधर सिंह
सभा गुरुद्वारा
कमिटी के
सदस्य सरदार
मंजीत सिंह
ने बताया
कि गुरुद्वारे
में गेट
पर सैनिटाइजेशन,
मास्क और
थर्मल स्कैनर
की व्यवस्था
की जा
रही है।
अंदर भी
सोशल डिस्टेसिंग
का ध्यान
रखेंगे। अल्फा.2
गुरुद्वारे में भी यही नियम
रहेंगे। ग्रेनो
वेस्ट के
श्री गुरु
सिंह सभा
गुरुद्वारे समिति के अध्यक्ष सुरिंदर
सिंह और
सदस्य आरएस
उप्पल ने
बताया कि
गुरुद्वारे में सैनिटाइजेशन का काम
चल रहा
है। शनिवार
को गुरुद्वारे
में होने
वाले लंगर
को अभी
बंद कर
दिया गया
है। प्रसाद
की जगह
अब बताशे
दिए जाएंगे।
मास्क भी
बांटे जाएंगे।
गरीबों को
सूखा राशन
की व्यवस्था
की जाएगी।
दादरी मस्जिद
के इमाम
अबू हनिसा
और मुफ्ती
अब्दुल वासे
कसमी ने
बताया कि
सरकार की
तरफ से
जारी गाइडलाइंस
का पूरा
ख्याल रखेंगे।
पूरे नियमों
के साथ
मस्जिद में
नमाज अदा
कराई जाएगी।
नॉलेज पार्क
स्थित चर्च
में भी
8 जून को
नए नियमों
के साथ
विशेष प्रार्थना
सभा से
शुरुआत होगी।
सारे नियमों
को ध्यान
में रखा
जाएगा और
सीमिति लोगों
को आने.जाने का
इंतजाम करेगी।
सोशल डिस्टेसिंग
और सैनिटाइजेशन
का खास
ख्याल रखेंगे।