BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी ने 5000 मॉस्क प्रदान किए




विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष विजय भाटी  के आव्हान पर कोरोना जैसी बीमारी से बचने के लिए गांव मे बूथ स्तर तक मॅास्क वितरण के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आज जिला कार्यलय पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुनील भाटी ने 5000 मॉस्क जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज दूसरे महामंत्री धर्मेंद्र कोली की उपस्थिति में जिला कार्यलय प्रमुख गोपाल को दिए। इस अवसर पर सुनील भाटी ने कहा कि इस वैश्विक कोरोना जैसी महामारी को रोकने के लिए बूथ  के कार्यकर्ता को गांव गांव लगाया गया है। हम लोगो की कोशिश है कि प्रत्येक व्यक्ति को इस बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया जाए। इस मौके पर मनोज गुप्ता, रजत शर्मा और राजे कसाना सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।