विजन लाइव/ग्रेटर
नोएडा
भारतीय जनता
पार्टी गौतमबुद्धनगर
के कार्यकर्ताओं
ने केंद्र
सरकार के
दूसरे कार्यकाल
के 1 वर्ष
पूर्ण होने
पर 924 बूथों
पर परिवार
संपर्क अभियान
चलाया। इस
मौके पर
मुख्य अतिथि
व शिक्षक
एमएलसी भाजपा
प्रत्याशी श्री चंद शर्मा ने
बादलपुर मंडल
के गांव
दुजाना गांधी
इंटर कॉलेज
बूथ नंबर
118 पर संपर्क
अभियान कार्यक्रम
के पांचवें
दिन का
शुभारंभ करते
हुए मास्क सैनिटाइजर
एवं केंद्र
सरकार की
1 वर्ष की
उपलब्धि व
प्रदेश सरकार
के 3 वर्ष
की उपलब्धियों
के विषय
में जानकारी
एवं पत्रक
वितरण किया।
मुख्य अतिथि
श्री चंद
शर्मा एवं
जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने मॉस्क
सैनीटाइजर, पत्रक वितरण के अवसर
पर कहा
कि प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
के दूसरे
कार्यकाल के
प्रथम वर्ष
एवं योगी
आदित्यनाथ के 3 वर्ष के कार्यकाल
की उपलब्धियों
को लोगों
को अभियान
के तहत
पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने बूथ
पर घर.घर संपर्क
कर रहे
हैं। इस
दौरान कोरोनावायरस
महामारी के
चलते हुए
सरकार द्वारा
जारी सभी
निर्देशों का यथावत पालन किया
जा रहा
है। इस
अभियान के
तहत पदाधिकारियों
को जिम्मेदारियां
बांटी गई
थीं। उन्होंने
कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए
गए बड़े
फैसलों से
पूरे विश्व
में भारत
का मान
बढ़ा है,
धारा 370 और
35ं की
समाप्ति से
कश्मीर में
खुशहाली का
रास्ता खुला
है। मुस्लिम
महिलाओं को
तीन तलाक
से मुक्ति
मिली है।
लॉकडाउन से
गरीबों, किसानों,
मजदूरों को
राहत प्रदान
करने के
लिए सरकार
ने सराहनीय
कार्य किया
है। केंद्र
सरकार द्वारा
घोषित राहत
पैकेज से
विकास को
गति मिलेगी
तथा रोजगार
के नए
अवसर भी
प्राप्त होंगे।
भाजपा की
सरकारों में
सबका साथ
सबका विकास
सबका विश्वास
इस मंत्र
को लेकर
आज देश
व प्रदेश
में सामाजिक.आर्थिक देश
में यांत्रिक
हर दिशा
में भारत
आगे बढ़
रहा है।
इस अवसर
पर मुख्य
रूप से
जिला उपाध्यक्ष
पवन नागर,
देवा भाटी,
जिला महामंत्री
दीपक भारद्वाज,
धर्मेन्द्र कोरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर
आर्य, मनोज
गर्ग, प्रेम
प्रधान, पवन
रावल, सत्यपाल
शर्मा, सुनील
भाटी, गजेंद्र
मावी, योगेंद्र
छौंकर, योगेश
चौधरी, गुरुदेव
भाटी, रिंकू
भाटी, अमित
शर्मा, सर्वेंद्र
कपासिया, रवि
भदौरिया, महेश
शर्मा, संजय
भाटी, सोमेश
गुप्ता, लक्ष्मण
सिंघल, रवि
जिंदल, सचिन
शर्मा, गजेंद्र
शर्मा, बीना
शुक्ला, अनिता
गौतम, अजय
निगम, विजय
रावल, पंकज
रावल आदि
कार्यकर्ताओं ने अपने.अपने बूथों
पर परिवार
संपर्क अभियान
के तहत
सरकार की
योजनाएं और
उपलब्धियां के विषय में पत्रको
के द्वारा
बताने का
काम किया।