BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

ईद उल फित्र का त्यौहार भारत में 25 मई-2020 को मनाया जाएगा



चांद का दीदार होने की वजह से अब 30 वां रोजा

विजन लाइव/नई दिल्ली

ईद यानी ईद उल फित्र का त्यौहार भारत में 25 मई-2020 को मनाया जाएगा। चांद का दीदार होने की वजह से ऐसा हुआ है। इससे पहले यही संभावना जताई जा रही थी कि ईद का चांद 23 मई-2020 को दिख जाएगा और ईदुल फितर का त्यौहार दूसरे दिन यानी कल 24 मई-2020 शनिवार को मनाया जाएगा। किंतु ईद का चांद दिखाई देने की वजह से अब ईद सोमवार को ही होगी। दुनियाभर में मनाने जाने वाले सबसे पवित्र मुस्लिम त्योहारों में से ईदुल फितर एक है। भारत और अरब देशों में लोग बड़ी ही उत्सुकता से ईद एक दिन पूर्व शाम को चांद का दीदार करते हैं। देशों में तो एक दिन पूर्व ईद मनाई जाती है वहां ईद का चांद भी एक दिन पहले ही दिखाई देता है। इस बार यदि अरब देशों में चांद दिखाई देने के बाद 23 मई-2020 को ईद हो जाती तो भारत में दूसरे दिन यानी कल ईद हो सकती थी। मगर ऐसा नही हो पाया है। इस बीच दिल्ली स्थिति जामा मस्जिद के शाही इमाम अइमद बुखारी ने बताया कि आज चांद नहीं दिखा है। इस वजह से अब 30 वां रोजा कल शनिवार को होगा और ईद सोमवार को ही मनाई जाएगी। उन्होंने यह भी अपील की है कि इस कोरोना काल में हम एहितियात बरतें और सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन करें। हमें ईद पर हाथ मिलाने और गले लगने से परहेज करना चाहिए। सभी लोग सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें।


https://youtu.be/j9ZtXZW1jh8 youtub link