BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डा0 महेश शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर हाल जाना




विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डा0 महेश शर्मा ने कोरोना वैश्विक महामारी पर गौतमबुद्धनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर हाल जाना और  इस महामारी में कार्यकर्ताओं के द्वारा जनता की सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डा0 महेश शर्मा ने कहा कि इस कोरोनावायरस वैश्विक महामारी में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूरी तन्मयता के साथ गरीब मजदूर असहाय लोगों को भोजन वितरण में पूरा सहयोग किया है। भोजन वितरण का कार्यक्रम निरंतर सुचारू रूप से अभी. भी चल रहा है और उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के लिए  24 घंटे सेवा में हैं सभी कार्यकर्ता लॉकडाउन का पालन करते हुए ऐसे ही सेवा भाव के कार्यों में निरंतर लगे रहेंगे। कॉन्फ्रेंसिंग में दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर  ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डा0 महेश शर्मा ने क्षेत्र की जनता के लिए अपने संस्थान कैलाश अस्पताल को डॉक्टर, नर्स स्वास्थ्य कर्मचारी आदि निशुल्क शासन को सौंपकर इस कोरोनावायरस वैश्विक महामारी में सराहनीय कार्य किया है। इस संगठन के द्वारा कम्युनिटी किचनों के द्वारा भूखे लोगों को भोजन कराकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी भूमिका निभाई है।  इसी प्रकार आगे भी हम सब मिलकर निरंतर जनता की सेवा के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते रहेंगे। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि हमारे प्रतिनिधि पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद  डा0 महेश शर्मा और दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने भाजपा संगठन कम्युनिटी रसोइयों का सहयोग कर गरीब मजदूर बेसहारा असहाय लोगों को भोजन और सूखा राशन वितरित किया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग लॉकडाउन का पालन 2 गज की दूरी और मॉस्क आदि पहन करते रहें, साथ ही जन सेवा कार्य में इसी प्रकार लगे रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया और दीपक भारद्वाज, अमित चौधरी, सेवानंद शर्मा, सुभाष भाटी, राजा रावल, पंडित कर्मवीर आर्य, अभिषेक शर्मा, सत्यपाल शर्मा, महेश शर्मा, मनोज भाटी, आनंद भाटी, प्रदीप मंगल, जग भूषण गर्ग, नीरज शर्मा, राजेश गोयल, प्रेम प्रधान, केशव गोयल, सुरेंद्र प्रधान, लोकमान प्रधान, आशीष वत्स, विचित्र तोमर और सुनील मावी आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया।