BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक चुनाव: दिनेश गोयल के समर्थन में जिला न्यायालय बार एसोसिएशन पहुंचे अर्चित गोयल, अधिवक्ताओं से मतदान की अपील


 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी एवं सदस्य विधान परिषद दिनेश गोयल के समर्थन में उनके सुपुत्र अर्चित गोयल ने जिला न्यायालय बार एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने तथा भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला न्यायालय बार एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष मनोज भाटी (बोडाकी) एडवोकेट ने की, जबकि मंच का संचालन बार एसोसिएशन के सचिव शोभाराम चंदीला एडवोकेट ने किया।
इस अवसर पर अर्चित गोयल ने उपस्थित अधिवक्ताओं से चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने दिनेश गोयल के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान जिला न्यायालय बार एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर की ओर से भी भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल को समर्थन दिए जाने की बात कही गई। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी (बोडाकी) एडवोकेट और सचिव शोभाराम चंदीला एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही। आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच मतदान और चुनावी भागीदारी को लेकर चर्चा हुई।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }