BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

UPITS-2026: चार दिनों में ₹5,500 करोड़ के व्यापारिक समझौते, ₹12,500 करोड़ की कारोबारी पूछताछ



35,387 B2B बैठकें और 5.48 लाख से अधिक फुटफॉल; ‘लोकल से ग्लोबल’ विजन को मिली नई रफ्तार
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 , ग्रेटर नोएडा
 इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 ने चार दिनों में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और कारोबारी क्षमता को वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान दिलाई है। 28 सितंबर तक ट्रेड शो में करीब ₹5,500 करोड़ के 3,765 व्यापारिक समझौते (MoUs) दर्ज किए गए हैं, जबकि ₹12,500 करोड़ की कारोबारी पूछताछ प्राप्त हुई है।
ट्रेड शो के अंतिम दिन से पहले ही 35,387 B2B बैठकें संपन्न हो चुकी हैं। इनमें रिवर्स बायर-सेलर मीट (RBSM) में 11,887 और मुख्य प्रदर्शनी क्षेत्र में 23,500 B2B बैठकें हुईं। इन बैठकों के जरिए उत्तर प्रदेश के उद्यमियों और निर्यातकों को देश-विदेश के खरीदारों से सीधे जुड़ने का अवसर मिला।
5.48 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
UPITS-2026 में कारोबार के साथ जनभागीदारी भी उल्लेखनीय रही। 28 सितंबर तक कुल 5,48,881 फुटफॉल दर्ज की गई, जिसमें 1,56,523 घरेलू कारोबारी खरीदार और 3,92,358 सामान्य आगंतुक शामिल हैं।
एमएसएमई, ODOP, हथकरघा, हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण और आधुनिक विनिर्माण से जुड़े उद्यमियों को इस आयोजन के जरिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने का अवसर मिला है।
‘लोकल से ग्लोबल’ को मिला मंच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘लोकल से ग्लोबल’ विजन के अनुरूप आयोजित UPITS-2026 का शुभारंभ 25 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इस संस्करण में उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और औद्योगिक क्षमताओं को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
खाद्य प्रसंस्करण से वित्तीय अनुशासन तक कई अहम सत्र
चौथे दिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण नीति 2023’ पर आयोजित सत्र में भाग लिया। वहीं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तीय समावेशन, राजकोषीय अनुशासन और पारदर्शी सेवा वितरण से जुड़े सत्रों में हिस्सा लिया।
एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर तथा औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने भी अलग-अलग सत्रों में उद्योग, रोजगार, एमएसएमई, श्रम सुधार और रक्षा विनिर्माण जैसे विषयों पर विचार रखे।
व्यापार के साथ संस्कृति का संगम
UPITS-2026 के चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्रा की सितार प्रस्तुति, सबीना सैफी का सुगम संगीत, निशा केसरी की कथक प्रस्तुति, राजनेश राणा का थारू जनजातीय नृत्य और सूफी बैंड की प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रहे।
29 सितंबर को ट्रेड शो का अंतिम दिन है। ऐसे में व्यापारिक समझौतों, B2B बैठकों, कारोबारी पूछताछ और फुटफॉल के आंकड़ों में और वृद्धि की संभावना है।
Vision Live News Special Story
UPITS-2026 अब सिर्फ प्रदर्शनी नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के उत्पादों, उद्यमियों और वैश्विक बाजार के बीच एक महत्वपूर्ण कारोबारी कड़ी के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }