BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक मंच की बैठक, संगठन का विस्तार


राजपुर में हुई बैठक में रामकुमार बैंसला को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी; केंद्र सरकार के साथ किसानों के मुद्दों पर हुई वार्ता को बताया सकारात्मक
मौहम्मद इल्यास- ‘दनकौरी’ / ग्रेटर नोएडा
Vision Live News
भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को नेनुआ क्षेत्र के राजपुर गांव में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जीवन सिंह ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा हतेवा ने किया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, संगठन के विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए राजपुर निवासी रामकुमार बैंसला को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं किसानों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से वार्ता को बताया सकारात्मक
संगठन के राष्ट्र प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि 3 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। उन्होंने बताया कि किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई यह वार्ता बेहद सकारात्मक रही।
उन्होंने कहा कि जल्द ही केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ भी बैठक प्रस्तावित है, जिसमें अमेरिका-भारत ट्रेड डील, भूमि अधिग्रहण कानून लागू किए जाने तथा किसानों की विभिन्न समस्याओं सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों के साथ जल्द होगी बैठक
संगठन मंत्री बोबी नागर ने बताया कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर ग्रेटर नोएडा, नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ जल्द ही संगठन की बैठक तय हुई है। उन्होंने कहा कि बैठक में अधिक से अधिक किसानों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ-साथ उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं सरकार के स्तर पर लगातार संवाद बनाए हुए है।
सैकड़ों किसान रहे मौजूद
बैठक में डॉक्टर ओमप्रकाश, धीरज प्रमुख, जयवीर कसाना, देवेंद्र शर्मा, मोहन शर्मा, कपिल नागर एडवोकेट, महाराज सिंह, विज्जन नागर, वेदपाल कौशिक, गजेंद्र नागर, आदेश शर्मा, रणवीर अवाना, रंजीत शर्मा, सतीश नागर, सुबोध भाटी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष एवं संवाद के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }