BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

बारिश से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट:- मौहम्मद इल्यास- ‘दनकौरी’ / ग्रेटर नोएडा
 बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने किसानों की समस्याओं के समाधान और तत्काल मुआवजे की मांग उठाई है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव ऋषि पाल कसाना के नेतृत्व में जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कई जनपदों में फसल प्रभावित होने से किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसल सर्वे कराया जाए और नुकसान के आधार पर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
किसान यूनियन ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावित फसलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान कृष्ण नागर, ऋषि पाल कसाना, एडवोकेट जीतू गुर्जर, सतपाल नागर, अरविन्द पहलवान, एडवोकेट कपिल कसाना, जितेंद्र भाटी, इंदर रोहिला, विक्रम नागर, मनीष शर्मा और सुंदर पायला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }