BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

आईटीएस डेंटल कॉलेज में डेंटल माइक्रोस्कोप के एर्गोनॉमिक उपयोग पर कार्यशाला

मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
आईटीएस डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, ग्रेटर नोएडा में पीरियोडोंटिक्स विभाग द्वारा आधुनिक दंत चिकित्सा में तकनीकी दक्षता और चिकित्सकीय कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ‘वर्कशॉप ऑन डेंटल माइक्रोस्कोप एर्गोनॉमिक्स’ का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न दंत चिकित्सा महाविद्यालयों के विभागाध्यक्षों, चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों सहित करीब 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को अत्याधुनिक डेंटल माइक्रोस्कोप के तकनीकी उपयोग के साथ-साथ उसके सही एर्गोनॉमिक इस्तेमाल के महत्व से परिचित कराना रहा।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता दंत चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र, एम्स के डॉ. कुणाल धिंगरा ने सर्जिकल माइक्रोस्कोप का परिचय देते हुए इसके विभिन्न उपयोगों एवं चिकित्सकीय लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मरीज की उचित स्थिति, चिकित्सक की कार्य मुद्रा और अधिकतम कार्यकुशलता के लिए आवश्यक एर्गोनॉमिक दिशा-निर्देशों को व्यावहारिक रूप से समझाया।
डॉ. धिंगरा ने बताया कि माइक्रोस्कोप के माध्यम से उपचार के दौरान सूक्ष्म संरचनाओं को अधिक स्पष्टता से देखने में सहायता मिलती है। वहीं, सही कार्य मुद्रा अपनाने से लंबे समय तक क्लिनिकल कार्य करने के दौरान चिकित्सकों पर पड़ने वाले शारीरिक तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।
संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. ओमकार के. शेट्टी ने कहा कि आधुनिक दंत चिकित्सा में तकनीक आधारित प्रशिक्षण की भूमिका लगातार बढ़ रही है। विद्यार्थियों और चिकित्सकों के लिए आधुनिक उपकरणों के वैज्ञानिक एवं एर्गोनॉमिक उपयोग की जानकारी भी उतनी ही आवश्यक है। ऐसी कार्यशालाएं क्लिनिकल दक्षता को बढ़ाने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में उपयोगी साबित होती हैं।
वहीं, आईटीएस–द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा ने कार्यशाला के सफल आयोजन पर पीरियोडोंटिक्स विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों को आधुनिक दंत चिकित्सा की नवीनतम तकनीकों से जोड़ने के लिए लगातार शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।

।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }