BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

70वीं जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज पारसौल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन



क्षेत्रीय प्रतियोगिता क्वालीफाई कर 6 छात्राओं ने लिया जनपदीय प्रतियोगिता में हिस्सा, 5 का मंडलीय टीम के लिए चयन
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
महाराजा नैन सिंह आर्य विद्यालय, कचैड़ा में शनिवार को 70वीं जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज, पारसौल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
क्षेत्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जनपदीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने वाली 6 छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
5 छात्राओं का मंडलीय टीम में चयन
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर किसान इंटर कॉलेज, पारसौल की 5 छात्राओं का चयन मंडलीय खो-खो टीम के लिए किया गया। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह, प्रबंधक धर्मपाल सिंह तथा समस्त कॉलेज स्टाफ ने चयनित छात्राओं और उनके मार्गदर्शक शिक्षक जयपाल सिंह भंडारी को हार्दिक बधाई दी।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने चयनित छात्राओं को मंडल स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी।
विद्यालय परिवार ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी मंडलीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }