BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड, वर्षों से लंबित मांग पर प्राधिकरण ने बढ़ाया कदम


18 समान आकार के भूखंडों का किसानों की मौजूदगी में ड्रा, 40 भूखंडों का सीधे हुआ आवंटन
   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सैनी गांव के किसानों को बड़ी राहत देते हुए 39 किसानों के लिए छह फीसदी आबादी के 58 आवासीय भूखंडों का आवंटन कर दिया है। लंबे समय से लंबित आबादी भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया बुधवार को प्राधिकरण के बोर्ड रूम में पूरी की गई।
किसानों की मौजूदगी में ओएसडी गुंजा सिंह की अध्यक्षता में समान आकार वाले 18 आबादी भूखंडों का ड्रा कराया गया। ये भूखंड 17 किसानों से संबंधित थे। वहीं, 40 भूखंडों के आकार अलग-अलग होने के कारण इनके लिए ड्रा की आवश्यकता नहीं पड़ी और उन्हें संबंधित किसानों के नाम सीधे आवंटित कर दिया गया।
लंबे समय से लंबित थी किसानों की मांग
सैनी गांव के किसानों की भूमि अधिग्रहण के बाद से छह फीसदी आबादी के आवासीय भूखंडों का मामला लंबे समय से लंबित था। किसानों को भूखंड उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण स्तर पर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्र किसानों को आबादी भूखंड शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नियोजन विभाग और छह फीसदी आबादी भूखंड विभाग ने आवंटन प्रक्रिया को पूरा किया।
“छह फीसदी आबादी भूखंड देना पहली प्राथमिकता”
प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह ने कहा कि किसानों को छह फीसदी आबादी के आवासीय भूखंड उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सैनी गांव की तरह ही अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी आबादी भूखंड शीघ्र आवंटित किए जाएंगे।
प्राधिकरण की इस कार्रवाई को लंबे समय से लंबित आबादी भूखंडों के मामलों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ड्रा प्रक्रिया में ये अधिकारी रहे मौजूद
ड्रा के दौरान ओएसडी गुंजा सिंह के अलावा नियोजन विभाग के प्रभारी महाप्रबंधक सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार और प्रबंधक कपिल तोंगड़ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई से सैनी गांव के उन किसानों को राहत मिली है, जिनके छह फीसदी आबादी भूखंड लंबे समय से लंबित थे। अब अन्य गांवों के पात्र किसान भी अपने आबादी भूखंडों के शीघ्र आवंटन की उम्मीद कर रहे हैं।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }