BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

प्रज्ञान स्कूल में इंटरैक्ट क्लब की नई टीम ने संभाला कार्यभार, भव्या कुशवाहा बनीं प्रेसिडेंट

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के सहयोग से आयोजित इंस्टॉलेशन समारोह में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के सहयोग से संचालित इंटरैक्ट क्लब, प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा की वर्ष 2026-27 की इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला।
समारोह में क्लब की वर्ष 2026-27 की नई टीम के पदाधिकारियों को पिन लगाकर जिम्मेदारी सौंपी गई। भव्या कुशवाहा को प्रेसिडेंट, हर्षिता कौल को सेक्रेटरी और आध्या गर्ग को ट्रेजरार बनाया गया। इसके साथ ही अन्य इंटरैक्टर्स को भी उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
क्लब ट्रेनर सौरभ बंसल ने गत वर्ष की टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए क्लब के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने नई टीम के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सेवा एवं रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रज्ञान स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को अतिथियों ने खूब सराहा।
स्कूल की प्रिंसिपल रुचिका शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी रोटेरियन्स का पौधा भेंट कर स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में कोऑर्डिनेटर ज्योत्सना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समारोह में असिस्टेंट गवर्नर रो. शैलेश चंद्र वार्ष्णेय, आई.पी.पी. रो. ऋषि के. अग्रवाल, चार्टर अध्यक्ष रो. एम.पी. सिंह, रो. के.के. शर्मा, रो. अतुल जैन, रो. राहुल शर्मा, रो. संजय गर्ग, रो. अंकुर गर्ग और रो. रणजीत सिंह सहित स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी एवं क्लब से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। नई टीम ने आगामी सत्र में सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }