BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी संजीव आर्या का गौतमबुद्ध नगर में पहला दौरा, संगठन मजबूती और किसान मुद्दों पर मंथन


जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा
 कांग्रेस के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजीव आर्या ने सोमवार, 24 अगस्त 2026 को गौतमबुद्ध नगर का पहला दौरा किया। इस दौरान जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय, बिसरख, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, किसान हितों से जुड़े मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी ने जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर संगठन की स्थिति, स्थानीय जनसरोकारों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर उनके सुझाव सुने।


 स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए संजीव आर्या ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत, सक्रिय और जवाबदेह बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन केवल चुनाव के समय सक्रिय रहने वाला संगठन न होकर लगातार जनता के बीच रहने वाला संगठन होना चाहिए।

उन्होंने पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जनसंपर्क करने तथा किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और आम नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए गांव, बूथ और मंडल स्तर तक संगठन का विस्तार तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

किसान मुद्दों को जनसंवाद से जोड़ने का आह्वान

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर की पहचान किसानों और ग्रामीण समाज से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने भूमि अधिग्रहण, उचित मुआवजा, आबादी और लीजबैक से जुड़े मामलों, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार में प्राथमिकता, ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं तथा किसानों के लंबित मुद्दों को प्रमुख जनसरोकार बताया।

उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों से इन मुद्दों को केवल राजनीतिक बयान तक सीमित न रखने और गांव-गांव जाकर किसानों एवं ग्रामीणों से संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक मजबूती से पहुंचाने की दिशा में संगठन को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
दीपक भाटी चोटीवाला बोले—हर बूथ पर मजबूत संगठन हमारा लक्ष्य

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य जिले में ऐसा मजबूत और सक्रिय संगठन तैयार करना है, जो प्रत्येक बूथ पर मौजूद हो और जनता के सुख-दुख में लगातार उसके साथ खड़ा दिखाई दे।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, पुराने एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने तथा युवा और नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर विशेष जोर दे रही है।

उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर का किसान आज भी जमीन, उचित मुआवजे, आबादी, रोजगार और अधिकारों से जुड़े अनेक सवालों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहा है। कांग्रेस इन मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन निर्माण के साथ जनसरोकार की राजनीति कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी और जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसानों एवं आम जनता से सीधे संवाद के कार्यक्रमों को व्यापक किया जाएगा।

शहरी क्षेत्रों की समस्याओं को भी उठाएगी कांग्रेस

शहर कांग्रेस कमेटी नोएडा के अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दादरी क्षेत्र में तेजी से हो रहे शहरीकरण के बावजूद बड़ी संख्या में लोग रोजगार, महंगाई, किसानों के अधिकार, विस्थापन और स्थानीय समस्याओं से जूझ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शहर कांग्रेस इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी तथा वार्ड से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुटता, मजबूत संगठन और जनहित के मुद्दों के आधार पर पूरी ताकत से मैदान में उतरने की बात कही।

मतदाता सूची और नए मतदाताओं पर भी रहेगा फोकस

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां बूथ स्तर से शुरू करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने, मतदाता सूची का अध्ययन करने, नए मतदाताओं को संगठन से जोड़ने, वरिष्ठ एवं पुराने कांग्रेसजनों को सक्रिय भूमिका देने तथा सभी फ्रंटल संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा किसानों एवं आम जनता के स्थानीय मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

बैठक के उपरांत संजीव आर्या ने उपस्थित कांग्रेसजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का परिचय लिया और संगठन को मजबूत करने से जुड़े उनके सुझाव सुने। उनके पहले जिले के दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अजय चौधरी, सुरेंद्र प्रताप, मुकेश शर्मा, दुष्यंत नागर, गौतम अवाना, निशा शर्मा, अशोक पंडित, लियाकत चौधरी, रामकुमार तंवर, पुरुषोत्तम नागर, ललित अवाना, नीरज लोहिया, रिजवान चौधरी, श्रुति कुमारी, रूबी चौहान, धर्म सिंह, उर्मिला चौधरी, बिन्नू नेता, जतन सिन्हा, विजय नागर, सतपाल सिंह, तकी मोहम्मद, धर्मबीर सिंह, अरुण भाटी, यतेंद्र शर्मा, फिरे नागर, अरविंद रेक्सवाल, कैलाश बंसल, महकार तंवर, रघुराज शर्मा और सचिन जीनवाल सहित जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विजन लाइव का विश्लेषण

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजीव आर्या का गौतमबुद्ध नगर दौरा ऐसे समय हुआ है, जब राजनीतिक दल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को गति देने में जुटे हैं। बैठक में कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संगठन विस्तार के साथ किसानों, युवाओं, रोजगार, स्थानीय समस्याओं और ग्रामीण मुद्दों को अपनी राजनीतिक रणनीति का प्रमुख आधार बनाने के संकेत दिए हैं।

हालांकि, इन संगठनात्मक दावों और चुनावी रणनीति का वास्तविक प्रभाव आने वाले महीनों में कांग्रेस की जमीनी सक्रियता, बूथ स्तर की टीमों की मजबूती और स्थानीय जनसरोकारों से लगातार जुड़ाव के आधार पर ही स्पष्ट होगा।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }