BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

श्री द्रोणाचार्य कॉलेज दनकौर में मेजर ध्यानचंद जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

विजन लाइव/ दनकौर
श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर, गौतम बुद्ध नगर में महान हॉकी खिलाड़ी एवं ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स ने मेजर ध्यानचंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया। इस दौरान मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष, खेल उपलब्धियों और देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की उपप्राचार्या एवं आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. रश्मि गुप्ता, शिक्षकगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान विभागाध्यक्ष अमित नागर एवं बी.सी.ए. विभाग की सहायक आचार्या रूचि शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजीव उर्फ पिंटू पांडेय ने मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम के बल पर भारतीय हॉकी को विश्व स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का उत्कृष्ट स्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उपस्थितजनों ने खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन मेजर ध्यानचंद के राष्ट्र एवं भारतीय खेल जगत के प्रति अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }